Followers

Saturday, April 13, 2019

यह चुनाव नहीं युद्ध, महायुद्ध है (कविता)


#BnmRachnaWorld 
#poem#patriotic 
My youtube channel link
At marmagya net:
https://youtu.be/6fl1Siyth8s














भारत में लोकसभा के चुनाव के इस महापर्व का प्रथम चरण सम्पन्न हुआ। यह चुनाव कई मायनों  में पिछले चुनावों से भिन्न है। मेरी आवाज में मेरी लिखी इस कविता में आप उन मुद्दों या खतरों को जानेंगें, जिनसे यह देश आजकल जूझ रहा है। उन्हीं खतरों को पैदा करने वालों को जवाब देने के लिए यह चुनाव है। इसलिए "यह चुनाव नहीं युद्ध, महायुद्ध है" सुनिए यह कविता:


यह चुनाव नही युद्ध है।

एक तरफ आसुरी विनाश है खड़ा,
आतंकवाद, देशद्रोह है विहँस रहा।
भ्रष्टाचार, अवसरवाद का जोड़बंधन है,
दुश्मन जो थे, कर रहे मुख चुम्बन हैं।

वातावरण विष कंटकों से बिद्ध है।
यह चुनाव नही युद्ध, महायुद्ध है।

देश के विभाजन का षडयंत्र रच रहा,
सत्ता के लिए दुश्मन के साथ जा मिला।
सेना को बदनामियों में घेरने वालो के साथ
हाथ से हाथ मिलाकर है जा खड़ा।

लाशों की बोटियाँ नोचने वाला यह  गिद्ध है।
यह  चुनाव नहीं युद्ध , महायुद्ध है।

बंदे मातरम, जय हिंद में सवाल उठाने वालों,
भारत माता की जय में चुप रहने वालों,
आपनी धरा, अपनी हवा, धूल भी है अपनी,
उसे मलिन, लज्जित , दूषित करने वालों।

मिट जायेंगें वो जिनका राष्ट्रद्रोह स्वयं सिद्ध हैं,
यह चुनाव नहीं युद्ध, महायुद्ध है।

धर्मग्रंथों का झूठा दे देकर उद्धरण,
दे दिया अपने पड़ोसियों को निष्कासन।
नैतिकता, सत्यता, मानव अधिकारों का
हो रहा नहीं क्या निरंतर ही हनन?

तुम्हारा यह चलन कश्मीर और राष्ट्र के विरुद्ध है।
यह चुनाव नहीं युद्ध , महायुद्ध है।

एक वीर साहसी लेकर एक नई ढाल
निकल चुका है रण में दिखाने को कमाल।
कदम मिलाके  चलें आपका हो साथ,
शत्रुओं के समूह में मचा रहा बवाल।

उसके संकल्पों के एलान पर जनसमूह मुग्ध है।
यह चुनाव नही युद्ध, महायुद्ध है।

उठो तू वीर साहसी, आगे बढ़ो,
अपनी  ताकत को तू अब पहचान,
घर से निकलोघाम हो प्रखर,
केंद्र पर  जाओ, करो तू  मतदान।

इस चुनाव में सबों से आप ही प्रबुद्ध हैं।
यह चुनाव नहीं युद्ध, महायुद्ध है।

चुनाव के बाद भी सजग रहो,
देश हित के लिए नेताओं पर नजर रहे।
फिर न लिप्त हो जायें, सत्ता के मकड़जाल में,
देश का सम्मान न झुकने दें, ये खबर रहे।

नेता कोई भी हो, चरित्र तो संदिग्ध है।
यह चुनाव नहीं युद्ध, महायुद्ध है।

ब्रजेंद्रनाथ   

 लिंक जहाँ मेरी आवाज में मेरे यूट्यूब चैनल में मेरी कविता सुनी जा सकती है। आप मेरे टूट्यूबे चैनेल
"marmagya net" को सब्सक्राइब करें, शेयर करें।

https://youtu.be/6fl1Siyth8s

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...