Followers

Thursday, August 31, 2023

हम भारत वाले हैं (कविता) #चंद्रयान 3

 #BnmRachnaWorld

#Chandrayan3 #pragyan rover








हम भारत वाले हैं 

चंद्र धरा पर हमने अपने प्रतीक डाले है.
हम भारत वाले हैं, हम भारत वाले हैं.


मेघ कहाँ रोक पाया, हमारी उड़ान की गति को.
अंतरिक्ष में बढ़कर हमने अंकित किया प्रगति को.

चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर हमने विक्रम उतारा है.
अज्ञात क्षेत्र में सफल अकेला प्रयास हमारा है.

प्रज्ञान रोवर खोज रहा वहाँ जीवन की सम्भावना,
फलित हुआ हमारा संकल्प, शोध और साधना.

आकाश गंगा के तारे हमारी जद में आने वाले है.
हम भारत...

आज चंद्र यान, कल मंगल यान,  परसो  सूर्ययान.
आंतरिक्ष के ग्रह तारों का भ्रमण करेगा हमारा यान.

चाँद पर बनायेंगें हम अपना अंतरिक्ष पड़ाव स्थल.
वहाँ से आगे अभियान शुरू शुक्र, शनि और मंगल.

हमारे भी चाँद पर होंगे शहर, कस्बे और बस्तियाँ पर्यटन के लिए जाया करेंगे खूब करेंगे मस्तियाँ.

चंदा मामा महल सजालो आनेवाले हैं.
हम भारत वाले हैं, हम भारत वाले हैं.

जहाँ चंद्रयान 2 का लैंडर उतरा  नाम तिरंगा रखा है.
चन्दयान 3 का लैंडर उतरा नाम शिव शक्ति रखा है.

चाँद के दक्षिणी भाग पर हमारे रखे  नाम है.
चाँद के ये क्षेत्र हमारी खोज  के परिणाम हैं.

जल, खनिज औ जीवन की खोज जारी है.
यह सदी भारत की है, यह सदी हमारी है.

दुनिया वालो रस्क मत करो हम सबके रखवाले हैं
हम भारत वाले हैं, हम भारत वाले हैं.

23 अगस्त को हम अंतरिक्ष दिवस मनाएंगे.
लैंडर विक्रम उतरा जहाँ वहाँ तिरंगा फहराएँगे.

सूरज के अंदर की खोज में आदित्य यान भेजेंगे.
प्रतिक्रियाओं के महत्वपूर्ण ज्ञान क्रिया का लेंगे.

मंगल पर हम सतत गुलजार बस्तियाँ बसाएंगे.
फिर कृष्ण विवर (ब्लैक होल) की खोज में जायेंगे.

विश्व को अंतरिक्ष में नेतृत्व देने वाले हैं.
हम भारत वाले हैं, हम भारत वाले हैं.

प्रज्ञान रोवर तेरा विक्रम लैंडर से संवाद रत होना
अनुशासन पालन कर विक्रम से आदेश प्राप्त करना

धीरे से, मंद गति से संयम से बाहर तेरा आना,
चंदा मामा की सतह पर पद चिह्न उकेरा जाना.

सूरज की रोशनी में शैर को निकलना
विक्रम से हमेशा संवाद रत रहना
गड्ढे को देखते ही दिशा बदल लेना.
मेधावी पूत हो तुम तेरा ठुमक - ठुमक चलना

विलक्षण शोध भी तुमसे संभव होने वाले हैं.
हम भारत वाले हैं, हम भारत वाले हैं.

©ब्रजेन्द्र नाथ




Tuesday, August 22, 2023

जीते हमने कई आकाश (कविता)

 #BnmRachnaWorld

#chandrayan3poem

#चंद्रयान 3 कविता






 मैं जो कविता लिखी है, वह हमारे वैज्ञानिकों की कामयाबी पर आधारित है। चंद्रयान - ३ अपने पथ पर गतिशील है। आप विभिन्न फ्रेमों से ली गई तस्वीरों के साथ मेरी कविता मेरी आवाज में  यूट्यूब के नीचे दिए गए लिंक पर भी सुनें । यही कविता मैंने सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मलेन तुलसी भवन द्वारा पिछले १९ अगस्त को आयोजित मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान के उपलक्ष्य में भी सुनाई थी। आइये वैज्ञानिकों के द्वारा देश के लिए अर्जित उन गौरव के पलों को शब्द देने का प्रयास करता हूँ :


 जीते हमने कई आकाश

ज्ञान और विज्ञान ज्योति का

निरंतर व्याप्त हो रहा प्रकाश

कोविड वैक्सीन से यान अभियान

से जीते हमने कई आकाश.


विज्ञान के जटिल समीकरण

हमने प्रतिभा से किए है हल.

भारत सरकार, इसरो विभाग

का प्रयास हो रहा सतत सफल.



नमन उन ज्ञान वीरों को

जिनकी मेधा का है प्रमाण.

यह प्रक्षेपित हुआ, वह उड़ा,

बादलों के पार हमारा यान.


गगन भेद, रचने इतिहास

चंद्र कक्षा में घूम रहा है चंद्र यान

बस कुछ पलों की है देर

होगा रोवर चंद्र सतह पर गतिमान.


चंद्रयान घूम रहा सतह से मिनिमम दूरी की कक्षा

यही पर हमारे वैज्ञानिकों की है कठिन परीक्षा.


23 अगस्त का इन्तजार जब होंगे हम कामयाब

विश्व का पहला देश बनेगा, पूरे होंगे हमारे ख्वाब.


जय जय किसान, जय जय जवान ❗

जय जय विज्ञान, जय भारत महान ❗


हमने ली है आज शपथ

चलेगा सतत यह अभियान.

आज चंद्रयान, कल मंगल यान

परसो प्रक्षेपित होगा सूर्य यान.

©ब्रजेन्द्रनाथ




वीडियो लिंक :

https://youtu.be/QgeWWJdGGQw 

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...