Followers

Friday, December 30, 2022

नव वर्ष में हर्ष का विस्तार हो (कविता) #new year 2023 greetings

 #BnmRachnaWorld

#newyeargreetings #happynewyear2023









नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

नव वर्ष की नव रश्मियाँ
दे रहीं संदेश पल - पल।
सुधियाँ वही जो दे खुशी,
हो यही उद्घोष प्रतिपल।
नव स्फूर्ति के साथ नवाचार हो
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

कैलेंडर के बदले जाएँ पन्ने
नव वर्ष  के हर महीने में
नव उत्साह, नव उमंग की
भावनायें जगे हर सीने में.
हर पल खुशियों का संचार हो
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

नव वर्ष कोई भी लड़की
टुकड़ों में ना काटी जाए
नव वर्ष में कोई भी श्रद्धा
आफताबों के जाल में ना बांटी जाये.
नव वर्ष में कभी भी ना दुराचार हो.
नव वर्ष में हर्ष का विस्तार हो.

नव वर्ष में  कन्हैया की
नहीं कटती रहे गर्दन
नव वर्ष में वहशियाना
कृत्यों का  हो मर्दन
वर्ष में निडरता का नया आधार हो.
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

छोटी आँखें छोटे कद वालों चीनियों
दम  देखो फौलादी बाजुओं में
मारेंगे, काटेंगे, और गाड़ देंगे
तवांग की बर्फ़ीली  घाटियों में.
इस वर्ष दुश्मनों का सम्पूर्ण संहार हो.
नव वर्ष में हर्ष का विस्तार हो.

हम हैं जो तम की घाटियों से
किरण खुशियों की खींच लाते हैं.
हम हैं कि अँधेरे बादलों पर
बिजलियों का स्यन्दन चलाते हैं.
हमारे तूर्यनाद का दिग दिगंत प्रसार हो.
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

घना कोहरा छाया हो गगन में,
रश्मियों का रथ न कोई रोक पाया.
खुशियों के चिरागों की गति को
तमिश्रा का त्वरण न रोक पाया.
नव वर्ष में सदप्रयास सब साकार हो
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

सीमा पर डटे सेनानियों,
हमारे दिलों में आप धड़कते हो
हम मनाते हैं खुशियां यहाँ,
जब आप दुश्मनों पर झपटते हो.
देशवासियों उनका नमन सौ बार हो.
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.


नव अन्वेषण के लिए
सिद्धांतों का शोधन करो।
नयी सोच पर, नई रीति से
नये आलोक में चिंतन करो.

नये विमर्श की नई शोध  स्वीकार हो.
नव वर्ष में  हर्ष का विस्तार हो.

यूट्यूब लिंक :
https://youtu.be/qPOf386Jpfg




13 comments:

गगन शर्मा, कुछ अलग सा said...

नव वर्ष मंगलमय हो !

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीय गगन शर्मा जी, नमस्ते 🙏
आपको और आपके पूरे परिवार को नव वर्ष की असीम शुभकामनायें 🌹❗️

अनीता सैनी said...

जी नमस्ते ,
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (०१-०१-२०२३) को 'नूतन का अभिनन्दन' (चर्चा अंक-४६३२) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीया अनीता सैनी जी, नमस्ते 🙏❗️
आपको और आपके पूरे परिवार को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनायें 🌹❗️मेरी इस रचना को कल रविवार के चर्चा अंक में सम्मिलित करने के लिए हार्दिक साधुवाद ❗️--ब्रजेन्द्र नाथ

गिरिजा कुलश्रेष्ठ said...

शुभकामनाओं भरा सुन्दर गीत. कैलेंडर के पन्हैने तो बदले जाते ही हैं.

गिरिजा कुलश्रेष्ठ said...

पन्ने

Meena sharma said...

सुंदर रचना।

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीया गिरिजा कुलश्रेष्ट जी, नमस्ते 🙏❗️
आपकी शुभकामना से भरा आत्मीय संदेश बहुत उत्साहवर्धक लगा. आपको नव वर्ष की शुभकामनायें!--ब्रजेन्द्र नाथ

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीया मीना शर्मा जी, नमस्ते 🙏❗️ उत्साहवर्धक उदगार के लिए हार्दिक आभार! नव वर्ष की असीम शुभकामनायें 🌹❗️-ब्रजेन्द्र नाथ

Anita said...

नव वर्ष के लिए शुभकामनाएँ

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीया अनिता जी, नमस्ते 🙏❗️
आपको और आपके पूरे परिवार, कुटुंबी जनों और मित्रों को आंग्ल नव वर्ष की असीम शुभकामनायें 🌹❗️आप इस वर्ष में उन्नति और विकास की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें. सादर 🌹❗️--ब्रजेन्द्र नाथ

Gajendra Bhatt "हृदयेश" said...

वाह, बहुत सुन्दर प्रस्तुति! नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ!

Marmagya - know the inner self said...

आदरणीय गजेंद्र भट्ट "ह्रदयेश" जी, नमस्ते 🙏❗️❗️अपने मेरी रचना पर इतनी सुन्दर टिप्पणी दीं है, इसके लिए ह्रदय तल से आभार!आप अभी विदेश के भ्रमण में हैं, आपकी इस यात्रा के लिए मेरी मंगलकामना ❗️नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें 🙏❗️--ब्रजेन्द्र नाथ

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...