Followers

Wednesday, September 4, 2019

पत्नियाँ महान हैं (कविता)

#BnmRachnaWorld
#Hindipoem#womanempowerment





पत्नियाँ महान हैं
( पत्नी - गाथा )


पत्नियाँ महान हैं, पत्नियाँ महान हैं।
पत्नियाँ घर की आन - बान और शान हैं।

पतियों तुम बदलो न चाल घड़ी – घड़ी,
तुमपे जिम्मेदारियाँ आन है पड़ीं।
परिवार को यशस्वी और समृद्ध बनाना है,
इसलिए पत्नियों के हाथ में पतियों तेरी कमान है।
पत्नियाँ महान हैं, पत्नियाँ महान हैं।

पतियों को काम दे दिया, काम पर चलो।
आलस का करो त्याग, आराम मत करो।
तुम्हारी प्रेरणा बनकर पत्नियाँ जी रहीं,
पतियों तुम्हें जीतना सारा जहान है।
पत्नियाँ महान हैं, पत्नियाँ महान हैं।

है चलानी घर की गाडी, मत रुको, मत ठुको।
पत्नी की बात मानो, थोड़ा - थोड़ा तो झुको।
पत्नियों के बिना जीवन वीरान है।
पत्नियाँ महान हैं, पत्नियाँ महान हैं।

वे करवा चौथ, वट सावित्री, तीज व्रत करती, तेरे लिए,
तुमभी उनकी सेवा करो, उनकी सेहत के लिए।
उनके ही बल पर ही तू सफल हुआ।
कर सकती तेरे लिए, वे जीवन बलिदान हैं।
पत्नियाँ महान हैं, पत्नियाँ महान हैं।

©ब्रजेंद्रनाथ 


You Tube link: https://youtu.be/SGt9W7Uka8w

No comments:

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...