Followers

Friday, August 17, 2018

अमेरिका डायरी, 14-07-2018, इरवाइन, यु एस ए 11 वां दिन (Day 11)

#BnmRachnaWorld
#americatourdiary



14-07-2018, इर्वाइन, यु एस ए ( अमेरिका में 11वां दिन, Day 11)
अपनी अमेरिका डायरी के पिछले पन्नों में मैने इर्वाईन, जहाँ मैं ठहरा हूँ, वहाँ की भौगोलिक स्थितियों के बारे में लिखा था। आज मैं यहाँ की जलवायु के बारे में बताना चहता हूँ।
यहाँ की जलवायु दक्षिणी कैलिफोर्निया में ब्याप्त जलवायु की स्थितियों से ही प्रभावित होता है। यहाँ बसन्त ऋतु (spring), देर से आती है। ग्रीष्म ऋतु (summer), पहले आ जाती है। यहाँ सुबह में बादल छाये रहते हैं, जबकि कभी-कभी बूंदाबांदी भी हो जाती है। ये सुबह में छाये बादल दिन चढ़ते चढ़ते छंटने लगते हैं और दोपहर तक अच्छी खासी धूप खिल जाती है। ग्रीष्म ऋतु काफी गर्म होती है। तापमान करीब 85/110 डिग्री फारेनहाइट तक पहुँच जाता है। ग्रीष्म ऋतु के बीतते - बीतते शिशिर (autumn) में मैक्सिको के पश्चिमी तट पर प्रशान्त महासागर में उठते तूफानों के कारण मौसम में नमी भी रहती है। जाड़े का मौसम शुष्क होता है। कोई भी कुहासा या तुशारपात नहीं होता है। Santa Ana wind के कारण जाड़े का मौसम गर्म भी हो जाता है।
इर्वाइन के समुद्र तट के नजदीक होने के कारण, इसके अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलता रहता है। जाड़े के दिनों में नमी बढ़ जाती है। द्रवीभूत बारिश कैसे होती है? नमी वाली हवा जब ऊपर के एक तल से ऊपर उठती है तो वह बादलों के रूप में घनीभूत हो जाती है, जिसे stationary front ( meteoro logical term) कहा जाता है। यही front घनीभूत बारिश के क्षेत्र में होता है, जो ऊपर उठती हवा को बन्धक बना लेता है। इसी में नमी शोषित होती है और घनीभूत बादल का रूप ले लेती है। इसी तरह के बादल में जलकण एक दूसरे में संश्लिष्ट (Coalesce) होकर बड़े होते जाते हैं और बूंदों के रूप में बरस जाते हैं। इस क्रिया को precipitation rain कहा जाता है। इस क्षेत्र में precipitation rain अधिक होता है। यद्यपि कि धरती पर कुल जल की मात्रा अधिकांशतः स्थिर होती है, तथापि जल का विभक्तिकरण बड़े झीलों में, बर्फ में, ताजा जल श्रोतों में या समुद्रीय नमकीन जल में होना जलवायु के कारकों पर निर्भर करता है।
वाटर साइकिल में उर्जा का विनिमय होता है जिससे तापमान में परिवर्तन होता है। जब जल का वाष्पीकरण होता है तो वातावरण से उर्जा का अवशोषण होता है और इसतरह पर्यावरण ठंढा हो जाता है। जब इसका घनीभूतिकरण होता है, तो यही अवशोषित उर्जा बाहर उत्सर्जित होती है और पर्यावरण उष्ण हो जाता है। यही ताप का विनिमय जलवायु को प्रभावित करता है। इस वॉटर साइकिल से जल का शुद्धिकरण होता है, जो धरती पर ताजे और पीने लायक जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करता है। इसीतरह बर्फ और जल का बहाव अपने साथ मिट्टी और खनिज बहा कर ले जाता है। यही पृथ्वी पर मिट्टी और चट्टानों के क्षरण(erosion) और अवसादन या तछटीकरण (sedimentation) की क्रियाओं से भौगोलिक स्थितियों का निर्माण होता है। यही जल वृत्त (water cyccle) इस ग्रह पर जीवन और पर्यावरण के रखरखाव करने की स्थितियों का द्योतक है। इसतरह इर्वाईन में जुलाई-अगस्त में 44 डिग्री सेंटीग्रेड के उच्चतम तापमान और दिसम्बर-जनवरी में 4/5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जाता है।
आज रथयात्रा है। शाम को हमलोग मन्दिर गये। यह एक स्टोरहाउस नुमा स्थान में किनारे-किनारे देवताओं की मूर्ति स्थापित है। बीच के स्थान में कार्पेट बिछाया हुआ है। यहाँ बाहर में छोटा सा रथ दिखा। रथयात्रा का कार्य क्रम संभवतः सुबह में सम्पन्न हुआ होगा। अन्दर में हमने जगन्नाथ जी के दर्शन किये। ग बाहर के लान में मुफ्त भोजन के लिये लोग पन्क्तिबद्ध थे। हमलोग भी लग गये। चावल, रोटी, दो सब्जियाँ और खीर, भरपेट भोजन का लाभ उठाया गया। मुझे पता चला कि यह पूरा आयोजन यहाँ के लोगों के दान पर ही चलता है। भारत से दूर भी एक भारत के होने का अहसास और उससे भी अधिक भारतीय संस्कारों के होने का अहसास बहुत बड़ी बात है। 
क्रमशः

No comments:

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...