Followers

Monday, August 20, 2018

अमेरिका डायरी 15-07-2018, 16-07-2018, इरवाइन, यु एस ए, 12 वाँ और 13 वाँ दिन (Day 12,13)

#BnmRachnaWorld
#americatourdiary


15-07-2018, इर्वाईन यु एस ए में 12वाँ दिन (Day 12)
आज के दिन भी सुबह आसमान बादलों से भरा था। ये बादल जल्दी ही छँट गये और 8 बजे तक चमकीली धूप फैल गयी। आज शाम को पास के Ralf मॉल जाना हुआ। उसकी तस्वीर यहां दे रहा हूँ।
मैं यहाँ बाज़ार के स्थान की ब्यवस्था के बारे में आज समझने की कोशिश की। यहाँ किराना स्टोर कहीं नहीं दिखेगा। या सब्जी का बाज़ार या फल का बाज़ार कहीं एक जगह नहीं है। मॉल सन्सकृति के द्वारा ही सामान और ग्राहक के बीच का सम्बन्ध जुड़ता है। अपार्टमेंट में भी कोई छोटा मोटा स्टोर नहीं है। अगर नमक भी लेना हो तो स्टोर जाना पड़ेगा।
यहाँ सबसे करीब में RALF नमक मॉल है। इससे थोड़ी दूरी पर COSTCO और WALLMART का बड़ा मॉल कम स्टोर है।
मॉल सन्सकृति और कार सन्सकृति दोनों एक दूसरे के पूरक है। मॉल अपके घर के पास तो रहेगा नहीं। और दूर जाने के लिये कार चाहिये। इसी को सपोर्ट करने के लिये, चौड़ी सड़कें, मॉल के लिये बाज़ार का स्थान भी चाहिये। उसी मार्किट प्लेस में हर चीज का बाज़ार है। कुत्ते - बिल्लियों जिन्हें यहां सम्मान सूचक शब्द देते हुये "पेट(Pet)" कहा जाता है, उसके रहने के घर सहित, पहनने, खाने और रखरखाव के लिये अन्य सामग्रियों का एक अलग बाज़ार है। या मॉल के ही विस्तार में एक बड़ा सा कोना इसी के लिये आबंटित है। यानि उसका एक बड़ा बाज़ार है, तभी तो उसके लिये सारी वस्तुयें उपलब्ध करायी गई हैं। इसकी पड़ताल भी हम कर सकते हैं। क्यों "पेट" के प्रति इतना अधिक प्रेम होता है। पशुओं से प्रेम मनुष्यों के प्रति प्रेम के नजरिये को विकसित करता है या बदल देता है, यह सोचने की बात है।



16-07-2018, इरवाइन यु एस ए , 13वां दिन (Day 13)
आज यु एस ए प्रवास का मेरा 13 वाँ दिन है। यहाँ इरवाइन के जलवायु के बारे में मैने अपने 11 वें दिन की डायरी के पन्ने में चर्चा की थी। आज उसी में कुछ आगे जोडने की कोशिश करता हूँ। 11 वें दिन की डायरी में मैने यहाँ की जलवायु में precipitation rain की प्रक्रिया का वर्णन किया था। यहाँ जाड़े में बरसात अधिक होती है। वर्ष के अन्य महीने सामान्यत: वर्षा विहीन ही होते हैं।
जाड़े में Santa Ana Mountains जो इरवाइन के उत्तर- पूर्व में स्थित है, वहाँ कभी-कभी बर्फ भी देखी जाती है। Santa Ana Mountain Range दक्षिणी कैलीफोर्निया के तट के किनारे 64 मील दक्षिण-पूर्व तक और ऑरेंज तथा रिवरसाइड काऊंटी जिले के बौर्डर तक फैला है।
इर्वाइन के नीचे के हिस्से में बर्फ अपवाद ही है। परन्तु कहा जाता है 1949 के जनवरी में इस क्षेत्र में 3 इंच बर्फ की चादर बिछ गयी थी। 1991 में एक Tornado नामक तूफान ने यहाँ दस्तक दी थी। कहा जाता है कि Tornado जैसा तूफान Orange County में सामान्यत: पांच साल में एक बार अवश्य आता है।
Tornado क्या होता है? Tornado एक तरह का तूफान होता है जो तूफान होते हुये भी तूफान से अलग होता है। इसमें कम दबाव का क्षेत्र, केन्द्र में पैदा होता है। इसे भरने के लिये चारो ओर से हवा दौड़ती है। यह उत्तरी गोलार्ध में घड़ी की सुई की विपरीत दिशा में और दक्षिणी गोलार्ध में घड़ी की सुई की दिशा में उठता है। अपने साथ यह कचरा, धूल आदि लेते हुये ऊपर उठता जाता है। इसकी गति 110 मील प्रति घन्टे से 300 मील प्रति घन्टे तक हो सकती है।
यह Cumulonimbus क्लाउड का एक formation होता है जो घना होता है और सीधे ऊपर की तरफ उठता हुआ लगता है। ये बादल अकेले भी हो सकते हैं और समूह में भी हो सकते हैं, जो ठंढी आवरण के साथ ऊपर उठते हैं। यह कुछ दूर करीब 24 मील तक चलकर दबाव कम होता जाता है और ठंढा होकर समाप्त हो जाता है।  क्रमशः

1 comment:

Lalita Mishra said...

इस वर्णन से लग रहा है कि हमलोग साथ-साथ यात्रा का आनंद ले रहे हैं।

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...