Followers

Friday, August 3, 2018

अमेरिका डायरी 09-07-2018, इरवाइन, कैलिफोर्निया (यु एस ए में छठवां दिन)

#BnmRachnaWorld
#americatourdiary

09-07-2018, इर्वाइन (यु एस ए में छठवां दिन)
मित्रों, 04-07-2018 संध्या 8:30 की पोस्ट में मैने लिखा था कि मैं जहाँ ठहरा हूँ, वहाँ के बारे में मैं कुछ जानकारियाँ आपको साझा करून्गा। उसी के मुत्तलिक, मैं इर्वाइन, औरेंज काऊंटी, जो यु एस ए के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित है, वहां के बारे में जो जानकारियाँ इकट्ठी कर सका हूँ उसे साझा करना चाहता हूँ।
सबसे पहले मैं कैलिफोर्निया राज्य के बारे में बताता चलूँ। कैलिफोर्निया यु एस ए के 50 राज्यों में से एक है। इसकी राजधानी स्क्रेमेन्टो है और लॉस एंजेल्स इसकी सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह यु एस ए के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। इस राज्य के पश्चिम में प्रशान्त महासागर, उत्तर में ओरेगोन राज्य, पूर्व में नेवदा, दक्षिण - पूर्व में कोलेराडो नदी है। यही नदी इस राज्य को अरिजोना से अलग करते हैं। दक्षिण में मेक्सिको देश है। चार करोड़ की आबादी वाला यह राज्य अमेरिका का तीसरा सबसे बडा राज्य है। इससे बड़े दो राज्य अलास्का और टेक्सास हैं।
इसे 1850 में अमेरिकन युनियन में 31 वाँ राज्य के रूप में शामिल किया गया था। इस राज्य के बड़े शहर लॉस एंजेल्स, सान दियागो, सान जोश, सान फ्रांसिस्को, स्करमेंटो, न्यू पोर्ट और ओकलैंड हैं। सोलहवीं शताब्दि में योरोपीय देशों द्वारा चलाये गये समूद्री यात्रा अभियानों में इसे स्पैनिशों द्वारा खोज गया था। इसके पहले से यह प्रदेश मूल अमेरिकियो जिन्हें कोलम्बस ने रेड इन्डियंस कहा था, का निवास स्थान था। वे सम्भवत: दक्षिण अमेरिकी मूल के ही प्रतिरूप थे। यहाँ रहने वाले करीब सौ से अधिक तरह के मूलवासी, पांच अलग-अलग तरह की भाषायें/बोलियाँ बोलते थे। 1769 में यह क्षेत्र स्पैनिशों द्वारा जीते जाने से स्पेन के राजा के साम्राज्य के अन्दर आ गया। 1810-21 में मैक्सिको स्वतन्त्रता संग्राम में यह मैक्सिको का हिस्सा बना।
1846-48 में अमेरिका और मैक्सिको के बीच लडाई में मैक्सिको की हार के बाद, अमेरिकियों ने मैक्सिको पर दबाव बनाकर उसे यह क्षेत्र छोडने पर विवश किया। इसतरह गुआड्स्नूप हिदाल्गो सन्धि के अन्तर्गत यह यु एस ए का हिस्सा हो गया। 1848-49 में ऐतिहासिक गोल्ड रश मे सोने की खोज की तमन्ना लिये करीब 90 हजार अमेरिकन सान फ्रांसिस्को आये। कुछ लोग तो अरब पति बन गये। बाकी लोग अपनी सम्पत्ति गंवा कर खाक पति बन बैठे। वे लोग यहां के मूलवासियों की जमीन, खरीद कर या हड़प कर यहीं बस गये। इसतरह यहां की आबादी स्पैनिशों, मैक्सिकन, पूर्व से आये अमीरिकी जिनमें फ़्रैंच, ब्रिटिश, डच, यहां के मूलवासी रेड इन्डियंस और अफ्रीकी, कैरीबियाई मूल के काले लोगों का मिलाजुला रूप है।
इस राज्य का अमेरिका की जी ड़ी पी में करीब 14% का योगदान है। यहाँ का मुख्य पेशा खेती, बिजली उत्पादन, पर्यटन, लेसर (leisure यानि ध्यान और अन्य अब्यवसायिक कार्य) हैं। यु एस ए के मुख्य आर्थिक केन्द्र जैसे लॉस एन्ज्ल्स (होलिवूड में मनोरन्जन, लेसर), केन्द्रीय घाटी (कृषि), सिलिकन घाटी (कम्प्युटर और तकनीक) और नपा घाटी (शराब) भी इसी राज्य में स्थित हैं।
ज्ञात हो कि मशहूर फिल्म उद्योग और विश्व का सबसे बड़ा मनोरंजन उद्योग "होलिवूड" इसी राज्य का हिस्सा है। यहाँ फिल्मों के कई विख्यात स्टुडियो और उनके प्रोडक्सन हाऊस जैसे वार्नर ब्रदर्स, कम्बोडिया पिक्चर्स, युनिवर्सल स्टुडियो, 20th सेंंन्चुरी


 फॉक्स आदि यहीं स्थित हैं। वाल्ट डिज्नी स्टुडियो और युनिवर्सल स्टुडियो का थीम पार्क भी यही होलिवूड, लॉस एंजेल्स के निकट ही स्थित है।
सिलिकोन वैली, जहाँ गूगल, आईबीऍम, ओरकल, सिस्को, इंटेल,अडोब आदि मशहूर हार्ड वेयर और सॉफ़्ट वेयर कम्पनियों के उत्पादों के उत्पादन स्थल और ऑफ़िस स्थित है, भी इसी राज्य में है। इसपर विशेष प्रकाश डायरी के अगले पन्नों में,,,
क्रमशः

2 comments:

Atoot bandhan said...

बहुत अच्छा लेख

Marmagya - know the inner self said...

अटूट बन्धन (Attn आदरणीया वन्दना बाजपेयी जी, आपके उत्साहवर्धक उदगारों के लिये हृदय से आभार। आप इस ब्लोग ंंमें ंंमेरी अन्य रचनाओं पर भी अपने विचार दे। ंंमैने आपके ब्लोग को अपने रीडिंग लिस्ट ंंमें जोड़ लिया है। सादर आभार!

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...