Followers

Saturday, August 25, 2018

अमेरिका डायरी, 20-07-2018, इरवाइन, यु एस ए, 17वाँ दिन (Day 17)

#BnmRachnaWorld
#americatourdiary





20-07-2018, इरवाइन, यु एस ए, 17 वाँ दिन (Day 17)
दाना पॉइन्ट हार्बर की यात्रा
आज दाना पॉइन्ट हार्बर की यात्रा पर गये। यह इरवाइन से
37.5 किलो मीटर की दूरी पर है। इस दूरी को 36 मिनट में तय किया जा सकता है। यह surfing, white whale watching और Ocean Institute के लिये जाना जाता है।
इस शहर का नाम, Two Years Before the Mast नामक समुद्री यात्राओं पर आधारित पुस्तक के लेखक Richard Harry Dana Jr, (1835) के नाम पर रखा गया है। दाना ने अपनी इस पुस्तक में इस क्षेत्र का विस्तृत वर्णन किया है। उसी पुस्तक में San Juan Capistrano नामक इस जगह का जिक्र है, जिसकी यात्रा के रोमांच का बहुत रोचक सृजन हुआ है। यद्यपि कि दाना ने इस स्थान को जहाज को लंगर डालने (anchoring) के लिये ठीक नहीं माना था, फिर भी इसे हार्बर के रूप में विकसित किया गया। यहाँ के Ocean Institute में उसके द्वारा यात्रा में इस्तेमाल किये गये जहाज "The Pilgrim" का प्रतिरूप (replica) रखा गया है।
सन् 1926 में Los Angles Times के प्रकाशक Henry Chandler और General M H Sherman, Director Pacific Electric Co ने मिलकर Hollywood Hills नामक बड़े real estate समूह का निर्माण कर लॉस एंजेल्स जे Sidney H Woodruff नामक मशहूर गृह निर्माता को अनुबंधित किया। इन तीनों ने मिलकर Dana Point Syndicate बनाया। उन लोगों ने इसमें और लोगों को शामिल कर 1388 एकड़ जमीन खरीद ली। इसतरह यहां निर्माण कार्य शुरु हुआ था और दाना पॉइन्ट हार्बर कहेत्र और Lanturn विलेज का विस्तार किया गया।
दाना पॉइन्ट की भौगोलिक स्थिति के बारे में अगर दृष्टि डालें, तो दक्षिण-पूर्व में San Clemente, उत्तर-पूर्व में San Juan Capistrano, उत्तर-पश्चिम में Laguna Beach और उत्तर में Laguna Niguel पायेन्गें। दाना पॉइन्ट में समशीतोष्ण जलवायु है। यहाँ तापमान 26 डिग्री से (79 डिग्री फ) के आसपास बना रहता है। दिसम्बर सबसे ठंढा महीना होता है, जब तापमान 18 डिग्री से (65 डिग्री फा) होता है। कुहासा नहीं होता है, वर्षा औसतन 12 इंच (नवम्बर और मार्च के बीच में) होती है। यहाँ Ocean Institute है, जहाँ जमीन के तल के नीचे जाकर समुद्री जीवों का दृश्य देखा जा सकता है। यहाँ Great White Shark भी कभी-कभी देखा गया है।
यहाँ की आबादी बहुत कम 35,351 (2010में) है। यहाँ Festival if whales का आयोजन मार्च में होता है। देश के पश्चिमी तट के इस क्षेत्र में सितम्बर महीने में बडे-बड़े लम्बे जहाजों का जमावड़ा लगता है। यह सर्फिंग के लिये और और छोटे-छोटे जहाजों पर फ़िशिंग के लिये बहुत अच्छी जगह है। 1954 में यहाँ दुनिया का पहला सर्फिंग का रिटेल शॉप खोल गया था। Bruce Brown ने iconic Surfer film Endless Summer की शूटिंग दाना पॉइन्ट में ही की थी।
डणा पॉइन्ट हार्बर में उँची समुद्री लहरों को एक पत्थर की लम्बी दीवार से रोका जाता है। इसलिये दीवार से हार्बर पॉइन्ट तक लहरें नहीं होती। बडे-छोटे मोटर बोटों की कतारे आप तस्वीर में देख सकते हैं। एक खूबसुरत सा पार्क है, जिसमें Richard Henry Dana Jr की मूर्ति लगी हुई है। पास के होटलों में संगीत का शोर गूंज रहा है। दूर पूर्व में स्थित पहाड़ों पर सूरज की रोशनी थक्कों में जम गयी है। एक ऐसा मंजर सामने खुला पड़ा है, जिसे आंखों में कैद तो किया जा सकता है, लेकिन कैद करके रखा नहीं जा सकता है। ठंढी - ठंढी हवाओं में संगीत का उठता स्वर घुलता है और मानव-निर्मित सन्साधनों के साथ प्राकृतिक दृश्यों का मिलाजुला तिलस्म फैलता जाता है।
मैने कुछ दृश्यों और परिदृश्यों को अपनी इस कविता में पिरोने की कोशिश की है:

मैं आज खड़ा हूँ समुद्र तट पर वहाँ,
किनारे डाना हार्बर पॉइन्ट है जहाँ।

समुद्र है अपार, अनन्त है विस्तार
खो गये हैं हम करके ये विचार।

बादलों पर सूर्य की रोशनी टिकी
लाल पलाश की कलियाँ खिली।

दूर के पहाडों पर रोशनी का छल्ला,
दीपों का द्वीप है, उजालों का मेला।

समन्दर मिलता है दूर क्षितिज के छोर से,
पतंग से बादल बन्धे, किसकी डोर से?

कही वाद्य यन्त्रों का होटलों में शोर,
समन्दर की लहरों का टूटता है जोर।

कुछ दूर दीवाल है, रूकी है लहरें,
हार्बर - तट आते आते टूटती लहरें।

मोटर बोटों की हार्बर में लम्बी कतार,
समुद्र में फिसलने को कर रही इन्तजार।

चौडी सडकों पर दौड़ती कारों का कारवाँ,
जुगनुओं का थाल लैम्प पोस्टों का समाँ।

ब्रजेन्द्रनाथ
क्रमशः  

1 comment:

Lalita Mishra said...

यु इस ऐ के एक हार्बर पॉइंट का कवित्वपूर्ण शैली में सुन्दर वर्णन!💐

माता हमको वर दे (कविता)

 #BnmRachnaWorld #Durgamakavita #दुर्गामाँकविता माता हमको वर दे   माता हमको वर दे । नयी ऊर्जा से भर दे ।   हम हैं बालक शरण तुम्हारे, हम अ...